Skip to content
-
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Blogify_icon_ Blogify_icon_ BLOGIFY

Har Dil Ki Awaaz

Blogify_icon_ Blogify_icon_ BLOGIFY

Har Dil Ki Awaaz

  • Home
  • Blogs
    • Hindi Blogs
      • Tanha Soch
      • Nayi Umeed
    • English Blogs
      • Lonely Thoughts
      • Hope & Motivation
  • About-us
  • Contact
  • FAQ
  • Sign-Up
  • Login
  • Home
  • Blogs
    • Hindi Blogs
      • Tanha Soch
      • Nayi Umeed
    • English Blogs
      • Lonely Thoughts
      • Hope & Motivation
  • About-us
  • Contact
  • FAQ
  • Sign-Up
  • Login
Close

Search

Trending Now:
Tanha Soch Hope and Motivation Lonely Thoughts Nayi Soch
Blogify_icon_ Blogify_icon_ BLOGIFY

Har Dil Ki Awaaz

Blogify_icon_ Blogify_icon_ BLOGIFY

Har Dil Ki Awaaz

  • Home
  • Blogs
    • Hindi Blogs
      • Tanha Soch
      • Nayi Umeed
    • English Blogs
      • Lonely Thoughts
      • Hope & Motivation
  • About-us
  • Contact
  • FAQ
  • Sign-Up
  • Login
  • Home
  • Blogs
    • Hindi Blogs
      • Tanha Soch
      • Nayi Umeed
    • English Blogs
      • Lonely Thoughts
      • Hope & Motivation
  • About-us
  • Contact
  • FAQ
  • Sign-Up
  • Login
Close

Search

Trending Now:
Tanha Soch Hope and Motivation Lonely Thoughts Nayi Soch

Blog Categories

What Motivates You?
Lonely Thoughts
1 Post
jahan hona hi paryapt hai
Nayi Umeed
1 Post
feature image
Hope & Motivation
1 Post
feature image
Tanha Soch
2 Posts
English Blogs
2 Posts
feature image
Hindi BlogsTanha Soch

हर इंसान किसी न किसी का अधूरा लिखा हुआ किरदार होता है।

By
January 27, 2026 2 Min Read
0

किसी ने ठीक ही कहा है—ज़िंदगी एक ऐसी किताब है जिसके पन्नों पर सब कुछ लिखा तो होता है, लेकिन पूरी तरह समझ कभी नहीं आता। और इसी किताब में हम सब एक-दूसरे के अधूरे किरदार हैं — कोई पूरा पढ़ नहीं पाता, तो कोई पूरा लिख नहीं पाता, और कोई पूरा समझ ही नहीं पाता।

हम सोचते हैं कि लोग हमारी कहानी का हिस्सा हैं, लेकिन वे हमारी कहानी में तो मुकम्मल किरदार बन जाते हैं, पर असल में हम उनकी कहानी में सिर्फ एक अधूरा किरदार बनकर ही रह जाते हैं। क्योंकि हर कहानी में, हर किसी के लिए एक अलग नजरिया होता है, और उसी नजरिये में हमारा किरदार कभी पूरी तरह अपनी जगह नहीं बना पाता। किसी की ज़िंदगी में हम शुरुआत बनकर आते हैं, तो किसी की यादों में अंत बनकर बस जाते हैं, और किसी की किताब में बिना आख़िरी लाइन लिखे, बस अधूरा किरदार बनकर रह जाते हैं। और फिर, हमारे साथ रह जाता है हमारा अधूरापन। शायद, यही अधूरापन ही हमें एक नई पहचान और एक अलग इंसान बनाता है।

हम तो वो कोरे कागज़ हैं, जिन पर वक़्त की स्याही कभी पूरी उतरती ही नहीं।

शायद हम सब किसी पुरानी अलमारी में रखी उस अधूरी डायरी की तरह हैं, जिसका लेखक बीच में ही कलम छोड़ कर चला गया। कभी-कभी हम किसी की आँखों में एक ‘उम्मीद’ बनकर चमकते हैं, पर दिल तक पहुँचते-पहुँचते महज़ एक ‘खामोशी’ बन जाते हैं। हम जुड़ते हैं ताकि मुकम्मल हो सकें, पर जुड़कर अक्सर यह जानते हैं कि हमारे हिस्से का जो खालीपन है, वो किसी और के लफ़्ज़ों से कभी भर ही नहीं सकता।

अजीब कशमकश है यह—हम जिसके लिए पूरी किताब लिखना चाहते हैं, और उसकी कहानी में हमारा ज़िक्र सिर्फ एक किनारे जितना होता है। सही मायने में हम सबके भीतर एक ऐसा किरदार सिसक रहा होता है जिसे कभी सुना ही नहीं गया होता, और एक ऐसा चेहरा छुपा है जिसे कभी देखा नहीं गया। हम सब एक-दूसरे की अधूरी दुआओं और आधे रह गए वादों का कलेक्शन हैं।

अंत में, हम सब बस एक याद बनकर रह जाते हैं—किसी के लिए मीठी, किसी के लिए कड़वी, पर हर किसी के लिए ‘अधूरी’। क्योंकि मुकम्मल तो सिर्फ कहानियाँ होती हैं, इंसान और उसके एहसासों को हमेशा एकांत और अकेलापन ही मिला है।


Read more : तेरे बाद जिन्हें मैंने चाहा, वो थे पेड़, पहाड़, झरने, नदिया और सफ़र…

Tags:

अकेलापनकिताबकिरदार
Author

Follow Me
Other Articles
feature image
Previous

तेरे बाद जिन्हें मैंने चाहा, वो थे पेड़, पहाड़, झरने, नदिया और सफ़र…

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Categories

    • English Blogs
    • Hindi Blogs
    • Hope & Motivation
    • Lonely Thoughts
    • Nayi Umeed
    • Tanha Soch
    Blogify Logo

    Har Dil Ki Awaaz

    कहानियाँ जो दिल से निकली हैं,
    सिर्फ आपके लिए।

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Contact
    • Blogs
    • FAQ's

    Contact Us

    Aligarh, UP

    +91 7304498016

    blogify.co.in@gmail.com

    Copyright 2026 — BLOGIFY. All rights reserved. By BLOGIFY